Jhansi News: टैक्सी चालक ने फांसी लगाकर दी जान
झांसी, अक्टूबर 3 -- Jhansi News: झांसी। झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला पुलिया नंबर नौ में टैक्सी चालक ने फांसी लगाकर जान दे दी। बंद कमरे में उसका शव फंदे पर झूलता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला पुलिया नंबर नौ के नयापुरा में रहने वाला 27 वर्षीय राजकुमार टैक्सी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार की रात वह नशे की हालत में आया और अंदर के कमरे में चला गया। परिजन अपने कामों में व्यस्त थे। वहां उसने रस्सी के सहारे फंदा बनाया और झूल गया। काफी देर तक उसकी कोई आहट न होने पर परिजनों को शंका हुई। उन्होंने अंदर के कमरे में झांककर देखा तो दंग रह गए। राजकुमार का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। जिससे वह रोने-बिलखने लगे। फांसी की खबर से आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.