झांसी, अगस्त 10 -- Jhansi News: झांसी। अब महिलाएं ट्रेनिग लेकर मूर्ति बर्तनों को बनाकर तैयार कर रही है और बेच कर आत्म निर्भर बनकर दिखा रही है। इनकी मेलों प्रदर्शनी आदि में बिक्री हो रही है। टेराकोटा से बनी मूर्ति बेचकर अच्छे दाम भी कमा रही है। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से प्रदेश सरकार झांसी की महिलाओं को आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित कर रही है। झांसी जिले के बबीना ब्लॉक के ग्राम सिमरावारी की महिलाओं का समूह टेराकोटा मिट्टी से सुंदर सजावटी सामान और मूर्तियां तैयार कर उनकी बिक्री का काम करता है। इन महिलाओं द्वारा तैयार की गई मूर्तियों की लोग काफी तारीफ करते हैं और इसकी काफी डिमांड भी रहती है।

महिला स्वयं सहायता समूह जय बागेश्वर बाबा महिला स्वयं सहायता समूह से वर्तमान समय में 13 महिलाएं जुड़ी हैं। समूह की महिलाएं टेराको...