Jhansi News: टेंट हाउस में आग से लाखों का माल जला
झांसी, अक्टूबर 7 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता । शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के थापक बाग स्थित एक टैंट हाउस में भीषण आग लग गई। धुआं और लपटों से आसपास का इलाका दहल उठा। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक काफी नुकसान हो चुका था। हालांकि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। कोतवाली थाना क्षेत्र में दतिया गेट बाहर थापक बाग स्थित कन्हैया बेटा भगवान दास का टेंट हाउस है। मंगलवार की रात सभी लोग बंद कर घर चले गए। बुधवार सुबह करीब पौने तीन बजे अचानक टैंट से धुआं उठने लगा। धुआं और लपटें उठती देख आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोग एकत्र हो गए। उन्होंने अपने साधनों से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन, तब तक आग उग्र हो चुकी थी। जिससे कोई पास जाने की हिम्मत नही जुटा सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.