झांसी, सितम्बर 28 -- Jhansi News: झांसी। टहरौली थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद जमकर हंगामा हुआ। बस की चपेट में आने से बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मारपीट शुरू हो गई। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वॉयरल कर दिया। हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस को भी हंगामे के चलते वापस लौटना पड़ा। रविवार की देर शाम झांसी की ओर से आ रही रोडवेज बस के सामने एक बाइक सवार अचानक गिर गया। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक नशे की हालत में था। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान कुछ लोगों के बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। वायरल वीडियो में कई लोग आपस में हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही टहरौ...