झांसी, अगस्त 11 -- Jhansi News: झांसी। झांसी-ग्वालियर नेशनल हाइवे पर पाल कॉलोनी के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि तीनों बाइक सवार बस के नीचे फंसे गए। जिससे आसपास हड़कंप मच गया। पुलिस ने रेस्क्यू कर तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती के आशिक चौराहा निवासी भरत कुशवाहा अपने दोस्त जयंत कुशवाहा व यागवेंदर के साथ पाल कॉलोनी से बीती देर रात घर आ रहे थे। तभी एक बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि तीनों घायल होकर बस के नीचे फंस गए। जिससे वहां हड़कंप मच गया। सूचना पर तुरंत सीपरी बाजार थाना पुलिस पहुंची। सीसी टीम प्रभारी उप निरीक्षक राजकुमार ने बताया गया कास्टेबल दलवीर, वैभव, ...