झांसी, अक्टूबर 31 -- पीईटी परीक्षा में नकल का मामला Jhansi News: झांसी में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के दौरान नकल करने का हाईटेक मामला सामने आया है। शुक्रवार को दूसरी पाली की परीक्षा में नेशनल हाफिज सिद्दीकी इंटर कॉलेज में अभ्यर्थी को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए नकल करते हुए पकड़ा गया। वह सेनेटरी पैड में छिपाकर डिवाइस को रखे था ताकि किसी को शक न हो। एसपी सिटी प्रीति सिंह के मुताबिक 30 अक्तूबर को सेंटर में परीक्षा चल रही थी। दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक चल रही दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान कक्ष में तैनात इनविजिलेटर को एक अभ्यर्थी के पास से सरसराहट जैसी आवाज सुनाई दी। संदेह होने पर उसकी तलाशी ली गई तो सेनेटरी पैड में छिपाकर रखी गई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अन्य सामान बरामद हुआ। पकड़े गए अभ्यर्थी की पहचान प्रयागराज निवासी आकाश पटेल के र...