Jhansi News: झांसी में लड़की का हाथ पकड़ने पर कपड़े उतार मनचले को पीटा
झांसी, अक्टूबर 3 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। नवाबाद क्षेत्र में एक लड़की का हाथ पकड़ने पर मनचले को घेरकर आसपास के लोगों ने जमकर पीटा। इस दौरान उसके कपड़े भी उतार दिए। सिर से खून बहने पर वह हाथ जोड़कर रहम की गुहार लगाता रहा। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक को कुछ लोग जमीन पर गिराकर उसकी पिटाई कर रहे हैं। इस दौरान वह हाथ जोड़कर अपने आप को निर्दोष बताता भी दिख रहा है। नवाबाद थाने के प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। जांच में पता चला कि एक युवक ने दुकान में काम करने वाली लड़की का हाथ पकड़ लिया और जबरदस्ती करने लगा। लड़की के चिल्लाने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मनचले युवक को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.