Jhansi News: झांसी में गार्ड को बंधक बना दो लाख लूटने वाले मुठभेड़ में धरे
झांसी, जुलाई 8 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। झांसी में गार्ड को बंधक बनाकर दवा बाजार में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश शिकंजे में आ गए। नवाबाद पुलिस और स्वाट टीम के साथ हुई मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। जिसके बाद उन्हें दबोच लिया गया। पुलिस ने लूट की नकदी, अवैध हथियार और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली है।चार जुलाई की रात नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित रामराजा दवा बाजार में बदमाशों ने पहले सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाया और फिर दुकान से नकदी लूटकर फरार हो गए। वही उक्त वारदात के दौरान बदमाशो ने हेलमेट पहनकर घटना को अंजाम दिया था, जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कई टीमों को बदमाशों की तलाश में लगाया और लगातार उनकी लोकेशन ट्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.