Jhansi News: झांसी में खेत में करंट से झुलसकर दो किसानों की मौत
झांसी, जुलाई 30 -- Jhansi News: झांसी (चिरगांव), संवाददाता। गांव जरयाई ने करंट से झुलसकर हुई दो लोगों की मौत के बाद पूरा गांव गुरुवार को सदमे में रहा। गांव के ईश्वर दयाल दांगी ने बताया कि रात जब फोन लगाया तो वह रिसीब नहीं हुई। जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई। आनन-फानन में परिजनों के साथ ग्रामीण खेत पर पहुंचे तो भी कोई आहट नहीं थी। कुछ दूरी पर बाइक खड़ी थी। उस पर कपड़े रखे थे। बगल में चप्पले पड़ी थी। जैसे ही खेत में घुसे तो गीली क्यारी में दोनों पड़े थे। उनकी ऊपर बिजली का तार पड़ा था। शरीर पर झुलने के निशान थे। इसके बाद पूरा गांव दहल उठा। 30 वर्षीय बृजेश दांगी की शादी हो चुकी थी। जैसे ही उसकी खबर पत्नी शिवानी को लगी तो वह बेहोश हो गई। परिजन फूट-फूटकर रो पड़े। उन्होंने बताया कि बृजेश की दो साल पहले शादी हुई थी। उसका चार महीने का एक बेटा है। उसकी मौत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.