Jhansi News: झांसी में आठ बांध फुल, पांच से छोड़ा जा रहा पानी
झांसी, अक्टूबर 4 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। मानसून थमने के बावजूद बांधों में पानी का दबाव कम नहीं हुआ है। जिले के आठ बांध अब भी लबालब हैं और पांच से पानी छोड़ा जा रहा है। इसका असर मऊरानीपुर तहसील के धायपुर में भी दिख रहा है, जहां कुड़ार नदी पर बना रपटा अब भी जलमग्न है। रपटा डूबने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित है। इसके बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर पानी पार कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार रपटा डूबने से खेतों तक पहुंचना और स्कूल व मंदिर जाने में भी परेशानी हो रही है। रविवार को धसान नदी पर बने लहचूरा बांध से सबसे अधिक 6,700 क्यूसेक छोड़ा गया। वहीं पहाड़ी बांध से 6,348 क्यूसेक पानी की निकासी बरकरार है। हालांकि बेतवा का स्तर सामान्य है। पर, पारीछा बांध भरा है। रविवार को इससे 1,194 क्यूसेक पानी की निकासी की गई। जबकि पहूंज नदी पर बने डों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.