Jhansi News: झमाझम बारिश में भीगा रानी का शहर, मिली राहत
झांसी, जुलाई 29 -- Jhansi News: झांसी। एक पहर तड़पाने के बाद अषाढ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर मेघों ने खजाना खोल दिया। करीब आधे घंटे झमाझम बारिश हुई। फिर बूंदाबांदी होती रही। हालांकि बादल उम्मीद पर खरे नहीं उतरे। लेकिन,रानी के शहर झांसी में करीब 5 दिन हुई बारिश ने बुंदेलों को गर्मी से राहत दी। शाम फिर बादलों ने डेरा डाला। मौसम सुहाना रहा। जिसका झांसीवालों ने इस्तकबाल किया। गुरुवार को अधिकतम पारा 33 तो न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार सुबह 5.41 बजे सूर्योदय हुआ। बादल अब बरसे के कब बरसे की केटेगिरी में रही। पर, इक्का-दुक्का बूंदे गिराकर बादल सरक लिए। फिर इसके बाद आहिस्ता-आहिस्ता सूरज ने परेशान करना शुरू कर दिया। 10.30 बजे बाजार खुलने के वक्त सूरज के तेवर इतने सख्त थे कि लोग हाथ बंद दस्ताने, गमछा, टोपी, छाते की ओट में जरूरी काम से बाहर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.