झांसी, जुलाई 6 -- Jhansi News: झांसी (मऊरानीपुर)। कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। गांव कंचनपुरा में घर में अकेली महिला ने सोमवार स्वयं पर ज्वलनशील डालकर आग लगा दी। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव कंचनपुरा निवासी धर्मेद्र अपने बेटे के एडमीशन के लिए उसके साथ स्कूल गए थे। घर में धर्मेंद्र की पत्नी नर्मदा अकेली थी। तभी किन्हीं कारणों के चलते नर्मदा ने अपने ऊपर ज्वलनशील डाला और लगा ली। ज्वलनशील होने की वजह से आग तेजी उसके कपड़ों में फैल गई। जिससे वह छटपटाने लगी। वहीं शोर सुनकर आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोग मदद को दौड़े। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो नर्मना चारो तरफ से आग से घिसी थी। उन्होंने किसी तर...