Jhansi News: जीआरपी ने लौटाए 54 लाख रुपए मोबाइल
झांसी, सितम्बर 1 -- Jhansi News: झांसी। जीआरपी अनुभग झांसी की सर्विलांस टीम ने मंगलवार मोबाइल गुम होने के बाद उदास हुए मालिकों के चेहरे खिला दिए। झांसी, बांदा, ललितपुर, महोबा, कर्बी, मानिकपुर, भीमसेन, उरई स्टेशनों से खोए हुए 360 मोबाइल मोबाइल बरामद कर लौटाए गए। जिनकी अनुमानित कीमत 54 लाख रुपए बताई जा रही है। झांसी से सबसे अधिक 148, बांदा से 63, ललितपुर से 30, महोबा से 33, कर्बी से 35, मानिकपुर से 21, भीमसेन से 1, उरई से 30 मोबाइल खोए थे। इनकी शिकायत दर्ज की गई थी। जीआरपी अनुभाग के पुलिस अधीक्षक रलवे विपुल कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक सलीम खान के नेतृत्व में सर्विलांस टीम प्रभारी उपनिरीक्षक बृजेंद्र सिंह, जगदीश सिंह, आकाश गंगवार, ठाकुर प्रसाद, दिनेश कुंतल सहित अन्य ने मोबाइल फोन का पता लगाने के कॉल रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और लोकेशन ट्रै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.