झांसी, सितम्बर 24 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता । मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के गांव खिसनी खुर्द में एक मेडिकल स्टोर की एक्सपायरी डेट की दवाएं बेचने की शिकायत गई थी। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव खिसनी खुर्द स्थित एक मेडिकल स्टोर पहुंची। लेकिन, टीम के पहुंचने से पहले संचालक दुकान बंद कर भाग गया था। मेडिकल स्टोर बंद मिलने पर काफी देर तक टीम इंतजार करती रहती। डिप्टी सीएमओ के निर्देश बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक केके राजपूत के नेतृत्व में टीम ने मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर छापेमारी की। लेकिन मौके पर मेडिकल स्टोर बंद मिला। काफी देर तक दुकान पर इंतजार किया गया। इसके बाद वहां से टीम वापस आ गई। गांव के धर्मेंद ने 19 सितंबर को मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी को शिकायती पत्र देकर मेडिकल स्टोर पर बिना वैध चिकित्सकीय डिग्री के म...