Jhansi News: जलकर सीवर कर समाप्त करने उठी मांग, 50 फीसदी कमी करें
झांसी, नवम्बर 5 -- Jhansi News: झांसी,संवाददाता। जलकर सीवर कर को पूरे प्रदेश में समाप्त करने के लिए व्यापार संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर बिजनेस डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (इंडिया) संस्थापक अध्यक्ष संजय पटवारी व अध्यक्ष संजय गेड़ा के नेतृत्व में डीएम आफिस देने पहुंचे। संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने इसे जनहित व्यापारिक हित में बताया। ज्ञापन में संगठन ने पूरे उत्तर प्रदेश में जलकर एवं सीवर कर को पूर्ण रूप से समाप्त करने तथा पुराने बकाया जलकर एवं सीवर कर की पूर्ण माफी की मांग की है। संगठन का कहना है कि जब जनता को पर्याप्त एवं शुद्ध जल आपूर्ति ही नहीं मिल रही है, तो उस पर अलग से जलकर और सीवर कर का बोझ डालना न्यायसंगत नहीं है। ज्ञापन में विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया गया कि वर्तमान म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.