Jhansi News: जनपद की 75 हजार बूढ़ी जिंदगियों को पेंशन का इंतजार
झांसी, सितम्बर 12 -- Jhansi News: झांसी,संवाददाता ।जनपद भर में करीब 75 हजार बूढ़ी जिंदगियां है जो सरकार की वृद्धा पेंशन मदद राशि के भरोसे दिन काट रही है। त्योहार सर पर आ चुके है पर अब तक इनके खाते में धनराशि के मैसेज की टोन नहीं बजी। जिसका अब अधिकांश को बेसब्री से इंतजार हो रहा है। त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है। पर, अप्रैल माह से अब तक इनकी राशि इन तक नहीं पहुंची। हालांकि जिला समाज कल्याण अधिकारी कहती है कि शासन से इसी माह पेंशन की राशि सभी की आने की पूरी उम्मीद दिख रही है। सरकार की तरफ से लंबे समय से मदद के तौर पर 1 हजार रुपए प्रति माह के हिसाब से तिमाही तीन माह में 3 हजार रुपए पेंशन भेजी जाती है। इस योजना वृद्धा पेंशन का लाभ केवल 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के बूढ़ों को ही दिया जाता है। जनपद भर में अभी वृद्धा पेंशन के लाभार्थी 77919 है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.