झांसी, अगस्त 30 -- Jhansi News: झांसी। छावनी परिषद को समाप्त कर बबीना में नगर पंचायत बनाने की आवाज ऊंची होने लगी है। इसी कड़ी में अस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें छावनी के विरोध में शहरवासियों ने हस्ताक्षर किए। सामाजिक कार्यकर्ता अमित त्रिपाठी के नेतृत्व में अभियान का आगाज किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकों, बड़ा तालाब के जीर्णोद्धार, पेशाब घरों, सफाई समेत विभिन्न कार्यों में भ्रष्टाचार और अनियमितताएं हावी हैं। छावनी क्षेत्र की जनता से विभिन्न प्रकार के कर वसूले जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। सफाई, सड़क, जल निकासी सहित नागरिक सुविधाओं की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। वहीं क्षेत्रवासियों ने बताया कि बबीना की जनता की मांग है कि छावनी क्षेत्र और रूरल क्षेत्र को एक करते हुए नगर पंचा...