Jhansi News: छत से गिरकर युवक की मौत
झांसी, अगस्त 8 -- Jhansi News: झांसी। टहरौली थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव सिलौरी में ग्रामीण की छत से गिरकर मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव सिलौरी के रहने वाले बाबूलाल कोरी (55) पिछले दिनों घर में अकेला था। तभी से छत से नीचे गिर गया। घर में कोई न होने से पता नहीं चला। भाई शम्भू दयाल ने बताया कि बाबूलाल अकेला रहता था। बीते रोज वह घर से बाहर नहीं निकला तो चिंता हुई। पड़ोसियों ने उसका दरवाजा खटखटाया। लेकिन, कोई आहट नहीं हुई तो शंका होने पर छत से झांककर देखा। तब भी कुछ पता नहीं चली। जब कुछ लोग छत के रास्ते उसके घर में गए तो तो वह सीढ़ियों के पास घायल पड़ा था। जिससे आशंका जताई गई कि वह छत से नीचे गिर गया और अकेला होने की वजह से पता नहीं चला। तुरंत उसे झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर आए। बाद में उसे घर ले गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.