Jhansi News: चोरी के आठ मोबाइल समेत तीन शातिर धरे गए
झांसी, सितम्बर 6 -- Jhansi News: झांसी। बड़ागांव थाना पुलिस ने चोरी के मोबइल सहित अन्य माल समेत तीन शातिरों को धर-दबोचा। उनके पास से मोबाइल, वॉयर कटर, चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार बरामद किए गए हैं। यह लोग सड़क किनारे खड़े ट्रकों व वाहनों में वारदात को अंजाम देते थे। सभी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। बड़ागांव थाना प्रभारी वेदप्रकाश पांडेय पुलिस बल के साथ गश्त पर थे। तभी मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस तय स्थान पर पहुंची। जहां से तीन संदिग्धों को पकड़ा। उनके पास से कई फोन समेत चोरी के उपकरण बरामद की गई। पुलिस के अनुसार उन्होंने अपना नाम वीरू कोरी निवासी टहरौली, अभिषेक कोरी उर्फ भूरे, मानवेन्द्र कोरी बताया है। सीओ सदर प्रिया सिंह के अनुसार पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि यह लोग रेकी करते थे सड़क किनारे खडे़ ट्रक वाहनों से मोबाइल उड़ा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.