झांसी, अगस्त 1 -- Jhansi News: झांसी। हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन व इमाम हसन की शहादत के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाला चैहल्लुम चन्द्र दर्शन के अनुसार 4 अगस्त को मनाया जायेगा। इसको लेकर ताजिया कमेटी के बैनर तले बैठक हुई। जिसमें बताया कि चैहल्लुम का जुलूस गन्दीगर टपरा से निकाला जायेगा। चेहल्लुम की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जिला ताजिया कमेटी की बैठक ताजिया कमेटी के जिलाध्यक्ष याकूब अहमद मंसूरी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें ताजिया दारों द्वारा ताजियों से सम्बन्धित समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से तय किया गया कि ताजिया बाहुल्य मोहल्ले कपूर टेकरी, ओरछा गेट, खुशीपुरा, इतवारीगंज, मेवातीपुरा एवं जुलूस के मार्ग में आने वाले रास्ते के गड्ढे मगर निगम से सम्पर्क करके भरवाये जाएं। यह भी पढ़ें- Orai News: चेहल्लुम पर्व को ले...