झांसी, अक्टूबर 24 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। कुछ दिनों का इंतजार है। कृष्ण चंद्रोदय व्यापनी की चतुर्थी पर करवाचौथ पर्व मनाया जाएगा। इसको लेकर मोहल्लों से शहर तक के बाजार सजने-संवरने लगे हैं। हालांकि अभी खरीदार बाजार में नहीं उतरे। जिसका दुकानदारों का मलाल है। फिर भी प्रतिष्ठानों पर मोती-गोटा जड़ी थाली, ब्रॉस का स्टालिस लोटा, नए लुक में पूजन सामग्री ने दस्तक दी है। ्र लेस, लटकन, घुंघरू मढ़ी छलनी लुभा रही है। जिससे महिलाएं चांद के दीदार करेंगी। करवाचौथ पर्व को लेकर मेंहदी, बिंदी, चूड़ा, कंगन, साड़ी, सूट्स, बैंगिल्स शॉप, ज्वैलरी, ऑटीफिशियल ज्वैलरी, गिफ्ट की दुकानें सज-संवर उठी है। हर आइटम पर नया लुक खास तौर से महिलाओं के हिसाब से बाजारों में सजाया गया। अबकी मिट्टी के करवा पर नया लुक लुभा रहा है। हालांकि साधारण करवा सेट 50 से 101 रुपए का ह...