Jhansi News: चयन वेतनमान वेतन वृद्धि बहाली की मांग
झांसी, जुलाई 21 -- Jhansi News: झांसी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र दीक्षित के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। विकास खण्ड बामौर के शिक्षकों के चयन वेतनमान, चयन वेतनमान के अवशेष देयकों के भुगतान और रोकी गई वेतनवृद्धि बहाली की मांग को लेकर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बामौर के 20 जुलाई को प्रेषित पत्र पर ध्यानाकर्षित कराते हुए माह मई, जून और जुलाई के लम्बित चयन वेतनमान स्वीकृत करने, पूर्व में स्वीकृत चयन वेतनमान के अवशेष देयक का शीघ्र भुगतान करने, अपूर्ण निपुण आकलन के आधार पर रोकी गई शिक्षकों की वेतनवृद्धि तत्काल बहाल करने की मांग की। ब्लॉक बामौर में लिपिक पदस्थ न होने से खण्ड शिक्षाधिकारी कार्यालय के प्रभावित हो रहे कार्यों से अवगत कराया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.