झांसी, सितम्बर 4 -- Jhansi News: झांसी। समथर थाना क्षेत्र में घर से निकले अधेड़ का शव शुक्रवार को पेड़ के नीचे मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला हरिपुरी निवासी 50 वर्षीय बालादीन पाल देर शाम घर से किसी काम से निकला था। इसके बाद घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने तलाश की। लेकिन, उसका कोई पता नहीं चला। शुक्रवार को लोग अग्गा बाजार स्थित धार्मिक स्थल के पास से निकल रहे थे। तभी उन्होंने सड़क किनारे लगे पेड़ के नीचे बालादीन का शव पड़ा देखा तो दंग रह गए। जिससे आसपास हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने परिजनों को खबर की तो वह रोने-बिलखने लगे। वहां पहुंचे मृतक के छोटे भाई गोविंदास पाल ने बताया कि उसका भाई घर से निकला था। अभी यह सूचना मिली है। वही...