झांसी, अक्टूबर 29 -- Jhansi News: झांसी। घर में बैठे युवक की मोहल्ले में रहने वाले दम्पति ने गाली गलौज कर लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। जिससे हाथ की उंगलियों में चोट लगने से वह घायल हो गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के जुगयाना मोहल्ला ओरछा गेट निवासी इकराम 24 अक्टूबर को सुबह करीब पौन आठ बजे घर पर था। तभी मोहल्ले के समीर उर्फ पप्पे अपनी पत्नी के साथ उसके घर आए और गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे उसके बाये हाथ की उंगली में चोट लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने इकराम की शिकायत पर मामला दर्ज कर घटना की छानबीन श्ुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...