Jhansi News: घर में घुसकर लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी से हमला
झांसी, जुलाई 9 -- Jhansi News: कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में दबंगों ने खुलकर दबंगई की। घर में घुसकर एक परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडे, ईंट और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वॉयरल कर दिया। हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं इसी के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव देवरीसिंहपुरा निवासी पीड़ित राजेंद्र अहिरवार ने बताया कि गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे वह घर पर था। तभी पड़ोस के ही छह-आठ लोग उनके घर में घुस आए और हमला कर दिया। यह लोग हाथों में लाठी-डंडा, ईंट और कुल्हाड़ी लिए थे। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, इन लोगों ने हमला कर दिया। उनके परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.