Jhansi News: घर-दुकान, मकानों में भरा पानी
झांसी, अगस्त 27 -- Jhansi News: बरुआसागर। दो दिनों से हो रही लगातार बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। घर-दुकान, मकानों में पानी भर गया। बाजारों की रौनक छिन गई। सहकारी समिति में कई इंच पानी भर गया। वहां रखा सामान भी भीग गया है। आधी रात के बाद से बादल एक रफ़तार में बरसे। जिससे मुख्य बाजार, खांदी ,सनौरा बड़ी माता मंदिर और निचले इलाकों में पानी भर गया। कंपनी बाग से मतवाना की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर कई फीट पानी भरा रहा। दुकानदारों का कहना है कि नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर आ गया। मतवाना, कंपनी बाग के पीछे और खांदी रोड के निचले हिस्सों एंव सनौरा मुहल्ले में कई घरों के आंगन में पानी घुस गया। इस सड़क पर नगर पालिकाध्यक्ष सहित अन्य माननीय रहते हैं। जिससे लोगों को काफी असुविधा हुई। यह भी पढ़ें- रात-दिन बरसा पानी, गांव-शहर बने तलैया, थमी जिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.