झांसी, नवम्बर 2 -- Jhansi News: झांसी। हंसारी में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के टोरिया मोहल्ला हंसारी निवासी जितेंद्र कुमार ने पुलिस से शिकायत की है कि 30 अक्टूबर को काम के बाद घर वापस लौटा। उसने रात में बाइक को घर के बाहर खड़ा दिया। सुबह जागकर बाहर निकला तो देखा बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस ने जितेंद्र की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- Rampur News: घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...