Jhansi News: गोबर गौमूत्र का प्रयोग खेती में करके जहर मुक्त खेती पर जोर
झांसी, जुलाई 19 -- Jhansi News: झांसी,संवाददाता। गौ सेवा आयोग अध्यक्ष श्याम बहारी गुप्ता ने पशुपालन विभाग की जिला स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि जहर मुक्त खेती के लिए गौमूत्र और गोबर की खेती पर जोर दिया जाए। समीक्षा दौरान निर्देश दिए कि गौशालाओं में जो भी गौवंश बीमार हों उन्हें अन्य से अलग रखा जाए। जनपद के विभिन्न गोआश्रय स्थलों में संरक्षित निराश्रित गोवंशों के संरक्षण, भरण-पोषण, चिकित्सा एवं मूलभूत व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। अध्यक्ष गौ सेवा आयोग ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोशालाओं में संरक्षित गोवंश को पूरे साल हरा चारा उपलब्ध कराया जाए। ब्लाकों में चिन्हित चारागाह भूमि पर बुआई तत्काल कराई जाए। जहां-जहां हरे चारे की बुआई की जानी है, वहां संबंधित खण्ड विकास अधिकारी स्वयं सत्यापन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.