झांसी, नवम्बर 26 -- Jhansi News: गैंगरेप का फरार आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख गिरफ्तार, भेजा गया जेलझांसी। रक्सा थाना क्षेत्र में एक अनुसूचित जाति की महिला के साथ हुए गैंगरेप के मामले में काफी लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वांछित आरोपी नारायण राजपूत निवासी रक्सा को पुलिस काफी दिनों से तलाश रही थी। न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि 21 अगस्त 2026 की रात करीब 11:30 बजे जब वह अपने छोटे बच्चों के साथ घर में सो रही थी, तभी जीतू कुशवाहा और पूर्व ब्लॉक प्रमुख नारायण राजपूत ने घर में घुसकर उसके साथ गैंगरेप किया था। मामले में पुलिस ने 3 सितंबर मामला दर्ज कर एक आरोपी जीतू कुशवाहा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में न्यायालय में दर्ज हुए पीड़िता के बयान और गवाह...