Jhansi News: गांव में खींचा जाए थ्रीफेस लाइन
झांसी, अक्टूबर 12 -- Jhansi News: मऊरानीपुर। ग्राम पंचायत कदौरा में हाल ही में बदली गई 11 हजार वोल्ट की हाईवोल्टेज विद्युत लाइन में तीन तारों की जगह दो तार डाले जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले लाइन में तीन तार लगे हुए थे, लेकिन नई लाइन में एक अर्थ और दूसरा फेस का तार डाला गया है। इससे कनेक्शनधारियों में असंतोष व्याप्त है। कनेक्शनधारी गोविंद सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए लाइन में पूर्व की तरह तीनों तार खिंचवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है, ताकि विद्युत व्यवस्था को लेकर उनकी समस्या का समाधान हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.