Jhansi News: गांवों में खेतों में फिर मुसीबत बने अन्ना
झांसी, सितम्बर 21 -- Jhansi News: झांसी (बबीना)। बबीना में हाईवे से गांव घिसौली, मनकुया, रसोई और सुकवा-ढुकवा बांध को जाने वाले रास्तों पर अन्ना मुसीबत बन गए हैं। सड़कों पर झुंड में पशुओं के खड़े रहने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार अन्ना पशु खेतों में पहुंचकर खड़ी फसलों को नष्ट कर देते हैं। फसल बचाने के लिए किसानों को दिन-रात खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है। किसानों का कहना है कि मेहनत और लागत लगाने के बाद तैयार हुई फसल को पशु कुछ ही समय में बर्बाद कर देते हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: 193 ग्राम पंचायतों में कुल 20 गोशालाएं फिर भी मवेशी सड़क पर वहीं सड़कों पर अचानक पशुओं के आ जाने से हादसों का खतरा भी बना रहता है। खासकर रात के समय सड़क पर बैठे पशु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.