Jhansi News: गर्लफ्रेंड के मकान में युवक ने फंदा लगा दे दी जान, भाई को फोन कर बोली-जाकर देख लो
झांसी, नवम्बर 17 -- Jhansi News: झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में सोमवार की रात एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के मकान में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से कुछ देर पहले उसकी युवती से फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद वह घर से निकल गया। रात करीब 11 बजे युवती ने युवक के बड़े भाई को फोन कर बताया कि अमृत फांसी लगा रहा है, जाकर देख लो। भाई मौके पर पहुंचा तो दूसरी मंजिल पर बने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर देखा तो अमृत का शव पंखे से चुनरी के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान सीपरी बाजार में ध्यानचंद स्टेडियम के सामने रहने वाले अमृत निगम (27) के रूप में हुई है। उसके पिता अशोक निगम की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में मां गीता और बड़ा भाई आशीष हैं। अमृत हैंडवॉश और टॉयलेट क्लीनर बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.