झांसी, सितम्बर 16 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। झांसी के नबाबाद थाना क्षेत्र के वीरांगना नगर से मेडिकल कॉलेज गेट नंबर 1 से 3 तक नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की गई। जिसमें जमकर बुल्डोजर गरजा। सख्ती से खोखा-खोमचे हटाए गए। इस बीच तीखी नोंक-झोंक हुई। कार्रवाई से हड़कंप मच गया। सड़क किनारे अस्थाई रूप से कब्जा जमाए ठेले और गुमठियों को हटाने के लिए नगर निगम की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची। नगर निगम अधिकारियों, ट्रैफिक पुलिस और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।कार्रवाई के दौरान पुलिस और अतिक्रमणकारियों के बीच झड़प की स्थिति बन गई, जिससे मौके पर काफी गहमा-गहमी देखने को मिली। अतिक्रमणकारियों ने पुलिस पर अभद्रता करने के आरोप भी लगाए। वहीं, नगर निगम की टीम ने ट्रैक्टर की मदद से ठेले और गुमठियों को हटाकर नगर निगम ...