झांसी, अक्टूबर 12 -- Jhansi News: समथर। महाराजा वीर सिंह राजकीय इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसका शुभारंभ विधायक जवाहरलाल राजपूत ने किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल-कूद बहुत जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना ने की। इस अवसर पर प्रवीन दास जी महाराज, महंत अमरा, परशुराम यादव, रामेंद्र सिंह किलेदार, मनोज तिवारी, अमर सिंह कुशवाहा, अवधेश अग्रवाल, आशीष सोनी, हरिमोहन सोनकर एवं शिवम नामदेव सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...