Jhansi News: खेत में घुसे मवेशी ने युवक को मारा सींग, मौत
झांसी, अक्टूबर 11 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। गांव डगरवाहा में रविवार दोपहर खेत में घुसे मवेशी ने भगाते वक्त 32 वर्षीय युवक पर हमला कर दिया। सींग लगने और पशु के पैरों के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव डगरवाहा के रहने वाले पूरनलाल कुशवाहा का 32 वर्षीय बेटा राजकुमार कुशवाहा खेती-किसानी करता था। वह साथ में मोटर बाइंडिंग का भी काम करता था। रविवार को वह घर पर था। तभी अचानक आवारा मवेशी घुस आए और फसल खराब करन लगे। रिश्तेदार सुरेश ने बताया कि यह देख राजकुमार ने आवाज से पशुओं से भगाने का प्रयास किया। लेकिन, कुछ नहीं हुआ। तभी वह पास जाकर उन्हें भगाने लगा। इस बीच एक मवेशी आक्रोशित हो गया और उसने राजकुमार पर हम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.