Jhansi News: खेत पर करंट से झुलसकर किसान की मौत
झांसी, जुलाई 31 -- Jhansi News: झांसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र में दर्द-विदारक घटना हुई। गांव छपरा में खेत में घुसे मवेशियों के भगाते वक्त अचानक तारों की फेंसिंग में दौड़े करंट से झुलसकर 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जिससे उसका परिवार बिलख पड़ा। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव छपरा निवासी 28 वर्षीय रोहित यादव बेटा चैनू यादव खेती-किसानी करते थे। उन्होंने गांव के ही वनवारी का खेत बटाई (खेती का आधा-आधा) पर लिया है। अबकी उन्होंने उसमें धान की फसल बोई थी। वह इसकी देखभाल के लिए आए थे। तभी कुछ मवेशी दिखाई दिखाई। इसी बीच रोहित पशुओं को भगाने लगे। तभी खेत में लगी फेंसिंग में बरसात की वजह से अचानक करंट दौड़ गया। जैसे ही वह फेंसिंग के संपर्क में आए तो उन्हें बिजली का जोरदार झटका लगा। करंट इतना तेज था कि वह गंभीर रूप से झुलस गए और वहीं छटपटाने लगे। श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.