झांसी, अक्टूबर 8 -- Jhansi News: झांसी (मऊरानीपुर), संवाददाता। मानसूनी बारिश थम जाने के बाद खेतों में जमा बरसाती पानी किसानों के लिए अभी भी मुसीबत बना हुआ है। इससे मूंगफली की फसल जलमग्न होकर खराब हो गई है। खेतों में पानी भरा होने के कारण किसान अगली रबी की फसल की तैयारी भी समय से नहीं कर पा रहे है। मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम कदौरा निवासी किसान भगवत यादव ने बताया कि बरसाती पानी के साथ गांव का गंदा पानी भी लगातार खेतों में पहुंच रहा है। इससे बोई गई मूंगफली की फसल लगाकर जलमग्न बनी हुई है। बरसाती पानी भरा रहने से पूरे खेत की फसल के खराब हो गई है। ग्राम खिलारा निवासी किसान रामकुमार मिश्रा सहित अन्य किसानों ने बताया कि खेतों में अभी भी बरसात का पानी भरा हुआ है। लम्बे समय तक जलभराव के कारण मूंगफली के पौधों में फलियां तक नहीं लगी है। ग्राम ब...