झांसी, जुलाई 28 -- Jhansi News: झांसी (मोंठ)। कोतवाली मोंठ थाना क्षेत्रान्तर्गत पुराने बस स्टैंड के पास सोमवार-मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाया। पीछे की खिड़की तोड़कर दुकान में घुसे चोर हजारों रुपए नगद समेत सामान ले गए। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पुराने बस स्टैंड के पास रामस्वरूप पोद्दार की दुकान है। जहां बीड़ी, गुटखा, तंबाकू, कोल्ड ड्रिंक, नमकीन सहित दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री की बिक्री होती है। बीती आधी रात के चोर बंद दुकान में पीछे की खिड़की तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद उन्होंने पूरी दुकान खंगाल डाली। दुकान में रखी नगदी तथा बिक्री का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने बताया कि मंगलवार सुबह दुकान पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। दुकानदार ने बताया कि दुकान में करीब 21,500 नकद और अन्य सामान रखा हुआ था। सुबह दुकान खोलन...