Jhansi News: खाद कतार में धक्का-मुक्की से किसान हुआ बेहोश
झांसी, अक्टूबर 26 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। किसान एक बार फिर परेशान है। वह गेहूं सहित अन्य रबी फसल की बुवाई को डीएपी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। सोमवार को भस्नेह बहु उद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति बी-पैक्स पर भीड़ के बीच हुई धक्का-मुक्की से व्यवस्थाएं तार-तार हो गई। खाद लेने को कतार में लगा किसान बेहोश हो गया। जिससे कर्मचारियों तक के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में पानी के छींटे मारकर उसे होश में लाया गया। वहीं किसानों ने गंभीर आरोप लगाया है। बताया, सुरक्षा तक के इंतजाम नहीं हैं। दो-तीन बजे से खाद के लिए कतार में लगे हैं। लेकिन, टोकन कोई और ले जाता है। हालांकि कर्मचारियों ने आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने रोस्टर के अनुरूप खाद देने की बात कही है। विकास खंड गुरसरांय के भस्नेह बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति बी-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.