झांसी, अगस्त 21 -- Jhansi News: झांसी। बारिश के दिनों में सड़कों पर दौड़ते वाहनों को कई बार सड़क पर पसरे छुट्टा जानवर खतरे की घंटी बजा देते है। कई बार कई लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके है लेकिन इसके बाद भी वाहन चालकों को राहत नहीं मिल सकी है। यह हादसे शहर के भीतर ही नहीं बल्कि हाइवे पर भी हो जाते है। जबकि प्रदेश सरकार गौसंरंक्षण के लिए करोड़ों रुपए गौशाला संचालकों को दे रही है। इसके बाद भी इन्हें संरंक्षित करने में जिम्मेदारों का हाथ बेहद तंग हो रहा है। जनपद भर के आंकड़े आश्चर्य प्रकट कर रहे है। पशुपालन विभाग ने बताया कि छुट्टा गौवंश जनपद भर में केवल 300 के करीब ही बचे है। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: गोशाला बनी शहर की सड़कें, जिधर देखो उधर गोवंश जबकि गौशालाओं में 46 हजार का संरंक्षण हो चुका है। हालांकि विभाग ने माना कि झांसी खजुराहो मार्ग पर क...