झांसी, जुलाई 20 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। बबीना थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। क्रिकेट मैच के दौरान हुए विवाद के बाद कक्षा 11वीं का छात्र रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि दो युवक उसे बीच में दबाकर ले गए थे। परिजनों ने अपहरण कर अनहोनी की आशंका जताई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव खजराहा निवासी कोमल अहिरवार का 15 वर्षीय बेटा अंकित अहिरवार कक्षा 11वीं का छात्र है। परिजनों ने बताया कि अंकित घर के पास क्रिकेट खेलने गया था। इसी दौरान उसका कुछ लड़कों से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद दो लड़के उसे अपने साथ ले गए। इसके बाद से वह अब तक घर नहीं लौटा। परिवार ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन देर रात तक उसका कुछ पता नहीं च...