झांसी, अगस्त 3 -- Jhansi News: झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ज्योति नगर स्थित एक इंटर कॉलेज में बैंच पर बैठने को लेकर एक दो छात्राओं के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि वहां पहुंची एक छात्रा की मां ने दूसरी छात्रा के साथ बेहरमीं से मारपीट कर दी। उसकी चोटी पकड़कर खींची। कॉलेज स्टॉफ ने उसे किसी तरह बचाया। मारपीट से छात्रा घायल हो गई। यही नहीं घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सोमवार को इसका वीडियो वॉयरल होने पर हड़कंप मच गया। हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान अखबार ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घायल छात्रा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हंसारी के ज्योति नगर स्थित एक इंटर कॉलेज है। वहीं हंसारी की रहने वाली सलोनी मसीह बेटी स्व. जितेंद्र कक्षा 12 की छात्र है। सोमवार को ...