झांसी, अक्टूबर 9 -- Jhansi News: झांसी,संवाददाता । केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय में ग्रामीण आजीविका के क्षेत्र में विश्वविद्यालय और मंजरी फाउंडेशन के बीच समझौता हो गया है। समझौते का उद्देश्य कृषि अनुसंधान, उन्नत तकनीकों, आजीविका संवर्धन, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन और महिला उद्यमिता को बढ़ावा देते हुए ग्रामीण समुदायों के सतत विकास के लिए आपसी सहयोग को मजबूत करना है। केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में विभिन्न उन्नत कृषि तकनीकों के माध्यम से विकसित किए जा रहे ज्ञान, कौशल और नवाचारों को मंजरी फाउंडेशन के सहयोग से महिला किसानों एवं ग्रामीण उद्यमियों के लिए अधिक उपयोगी और लाभकारी बनाया जा सकता है।

कृषि और ग्रामीण आजीविका में सहयोग मंजरी फाउंडेशन के कार्यकारी निदेशक संजय कुमार ने संस्था की गतिविध...