झांसी, जुलाई 15 -- Jhansi News: झांसी। अषाढ़ शुक्ल पक्ष प्रतिप्रदा उमस, गर्मी, बारिश के साथ आई। बुधवार को मौसम ने हर रंग से रूबरू कराया। एक पहर तरसाकर मेघ पसीजे। करीब 10 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। इसके बाद बादल सरक लिए। जिससे बढ़ी उसम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। मौसम के उतार-चढ़ाव में अधिकतम पारा 35 तो न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात मौसम में बदलाव महसूस किया गया। रात को ही हवाएं उग्र हुई। हालांकि आंधी नहीं चली। पर, इसका असर बुधवार सुबह से नजर आया। सुबह से मौसम बदला-बदला रहा। छुटपुट बूंदाबांदी हुई। 5:34 बजे सूर्योदय हुआ। तब घने बादल छाए रहे। 8.30 बजे मामूली बूंदाबांदी हुई। इसके बाद आकाश साफ होने लगा। 9.30 बजे फिर मेघों ने दस्तक दी। लेकिन, बारिश नहीं हुई। दोपहर 12.30 बजे धूप ने दस्तक दी। इसके बाद उमस बढ़ गई। ज...