झांसी, अगस्त 12 -- Jhansi News: झांसी। झांसी में दो पक्षों में मामूली विवाद हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव किया। इसी बीच दरोगा ने किशोर की पिटाई कर दी। यह आरोप पीड़ित ने लगाए हैं। वही किसी ने इसका वीडियो बनाकर वॉयरल कर दिया। हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामला शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के पानीवाली धर्मशाला का बताया जा रहा है। वहीं लोगों ने आरोप लगाया कि दरोगा खंडेराव गेट चौकी में तैनात है। पानी वाली धर्मशाला के पास दो पक्षों के विवाद हो गया। जिसमें कुछ लोग आपस में भिड़ गए। विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि इसी दौरान खंडेराव गेट चौकी में तैनात बताए जा रहे दारोगा ने किशोर को डंडे मारे। उसके चांटा मार दिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच भी चर्चा शुरू हो गई। अब द...