झांसी, अगस्त 9 -- Jhansi News: झांसी। कटेरा थाना क्षेत्रान्तर्गत पुलिस द्वारा शुक्रवार रात और शनिवार त़ड़के तक गांव मौरयाना, खैरयाना और कडोर में की गई छापामार कार्रवाई के बाद साइबर रैकेट के भंडाभोड़ होने पर माहौल एकदम बदल गया। शनिवार दिन भी यहां सन्नाटा रहा। रविवार भी यही हाल था। ग्रामीण दहशत में रहे। कई मकान खाली तो कुछ पर ताले दिखे। लोग छोड़कर भाग गए। बचे लोग कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। कटेरा के गांव गांव मौरयाना, खैरयाना और कडोर गांव में लगातार साइबर ठग की शिकायतें आ रही थी। इसकी निगरानी पुलिस द्वारा करीब एक महीने से रखी जा रही थी। यही नहीं इसमे ड्रोन का भी सहारा लिया गया। शुक्रवार रात एएसपी अरीबा नोमान के नेतृत्व में भारी संख्या मे पुलिस फोर्स गांवों में पहुंची और छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया गया। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: पुलिस...