Jhansi News: कार्यकारिणी का विस्तार हुआ शिक्षक शिक्षिकाओं का शोषण नहीं होगा बर्दाश्त
झांसी, अगस्त 6 -- Jhansi News: झांसी। यूटा की बैठक रानी लक्ष्मी बाई पार्क झांसी में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुशवाहा ने कहा सभी शिक्षक यूटा को जनपद में मजबूत करने का कार्य करें जनपद के किसी भी शिक्षक का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) झांसी की बैठक जिलाध्यक्ष अंकित बाबू राय की अध्यक्षता में हुई। संचालन जिलामंत्री प्रशांतदीप बाजपेई ने किया। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिला प्रवक्ता गौरव तिवारी, जिला संगठन मंत्री सुनील कुमार वर्मा,जिला मीडिया प्रभारी अजय कुमार वर्मा को सर्वसम्मति से पद एवं दायित्व सौपे गए और शपथ दिलाई गई कि सभी पदाधिकारी अपने पद एवं दायित्वों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.