झांसी, अक्टूबर 4 -- Jhansi News: समथर। आजाद समाज पार्टी के गरौठा विधानसभा प्रभारी पीतांबर पटेल ने रविवार को समथर कस्बे का भ्रमण किया। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस दौरान मुन्ना मेवाती कासिम खान संतराम दोहरे पुष्पेंद्र दोहरे सौरभ अहिरवार निहाल चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...