झांसी, नवम्बर 29 -- Jhansi News: झांसी। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा अब बुंदेलखंड की धरती पर दस्तक देने जा रही है। सोमवार को यात्रा झांसी के मोंठ कस्बे में पहुंचेगी। नेशनल हाईवे-27 पर जौरा ओवरब्रिज के पास स्थित एक विवाह घर में यात्रा का रात्रि विश्राम प्रस्तावित है। इसके बाद एक दिसंबर की सुबह यात्रा पूंछ की ओर रवाना होगी। इस संबंध में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने कहा कि सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा किसी एक व्यक्ति या राजनीतिक दल की यात्रा नहीं, बल्कि हर सनातनी के स्वाभिमान से जुड़ा अभियान है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से एकजुट होकर यात्रा में शामिल होने और इसका स्वागत करने को कहा है। खास बात यह रही कि यात्रा की तैयारियों और कार्यक्रम की जा...