झांसी, अक्टूबर 12 -- Jhansi News: बरुआसागर। शारदीय नवरात्र पर गुलाब बाग धाम में श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। श्री राम जानकी मंदिर कटरा से कलश यात्रा निकाली गई जो चौक बाजार होते हुए गुलाब बागधाम पहुंची। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। आयोजन समिति के अनुसार 15 अक्टूबर तक डॉ स्वामी अनन्तान्द गिरि महाराज कथा सुनाएंगे। मुख्य यजमान विनीता हरि साहू यात्रा के दौरान रामकथा को सिर पर रखकर चल रहे थे ।इस अवसर पर नगर वासी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...